सभी खबरें

चला चली की बेला आई! एक हफ्ते में सीएम शिवराज के दो बार दिल्ली दौरे, कुर्सी पर भारी संकट?

चला चली की बेला आई! एक हफ्ते में सीएम शिवराज के दो बार दिल्ली दौरे, कुर्सी पर भारी संकट?

 

  •  क्या बदली जाएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री?
  •  1 हफ्ते में दो बार सीएम शिवराज ने किया दिल्ली दौरा
  •  पहले गृह मंत्री अमित शाह से मिले फिर पीएम मोदी से की मुलाकात 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :-देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने का चलन देखा जा रहा है. अब मध्य प्रदेश में भी इसकी आहट तेज़ हो गईं है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली द्वारा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. ऐसी बातें भी सामने आ रही है कि अब चला चली की बेला है. इसी हफ्ते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

 सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब प्रदेश की जनता पसंद नहीं करती. दूसरी तरफ चयनित शिक्षकों की नियुक्ति ना होने से सरकार से और नापसंद किया जा रहा है.

 एक तरफ जहां रिपोर्ट यह बात कहती है तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज खेमा ने इन सभी बातों का खंडन करते हुए कहा कि जब भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरे पर जाते हैं तब इस तरह की बातें सामने आती है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोपाल आने का न्योता देने गए थे.

 सत्ताधारियों के इस राजनीति के पीछे जनता पिस रही है. बेरोजगार बेरोजगारी से परेशान है, चयनित शिक्षक नियुक्ति ना मिलने से परेशान है. और सरकार अपनी ही धुन में मस्त है. किसी को कुर्सी बचानी है तो किसी को जिस क्षेत्र का प्रभार मिला है वहां से वोट बटोरना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button