ब्रेकिंग : नहीं होंगी 10वी की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम शिवराज ने दी जानकारी

भोपाल से गौतम कुमार की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश सरकार ने आज स्पष्ट कर दिया है कि मध्यप्रदेश सरकार अब 10वी बोर्ड की परीक्षाएं नहीं लेगा बल्कि उनको जेनरल प्रमोशन दिया जाएगा। इससे पहले ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि 10 वि की परीक्षाएं कैंसल हो जायें और आज सीएम शिवराज ने छात्रों को राहत देते हुए यह अहम फैसला भी ले लिया। इसी के साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 12 वि कि बची हुई बोर्ड परीक्षाएं 8 से 16 जून के बीच में ले ली जायेंगी।
इसके अलावा निजी स्कूलों को भी यह आदेश दिया गया है कि वे शिक्षण शुल्क के अलावा और कोई शुल्क न लें। उन्होंने कहा “19 मार्च से जब तक लॉकडाउन खत्म न हो उस अवधि में निजी स्कूलों को छात्रों से केवल शिक्षण शुल्क लेने की अनुमति दी जाती है”
Private schools are allowed to charge only tuition fee from students for the period between March 19 & the date when #lockdown ends: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan https://t.co/stQdKJHZkp — ANI (@ANI) May 16, 2020 “>http:// Private schools are allowed to charge only tuition fee from students for the period between March 19 & the date when #lockdown ends: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan https://t.co/stQdKJHZkp — ANI (@ANI) May 16, 2020
क्या कहा सीएम शिवराज ने
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार शाम प्रेस को बयान दिया कि दसवीं के शेष पेपर नहीं होंगे। हाई स्कूल के अब तक जितने भी पेपर हुए हैं उन्हीं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। लेकिन 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए परीक्षा के शेष पेपर का आयोजन किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह परीक्षाएं 8 जून से 16 जून के बीच में होंगी।


.jpg)

