यह मजदूर हैं तभी आपकी फैक्ट्री है ,कल आपको काम था तब इनकी जरूरत थी आज नहीं तो बाहर निकाल दिया : सीएम शिवराज 

 

Bhopal Desk ,Gautam 

फेसबुक लाइव के माध्यम से आज सिएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के सवालों के जवाब दिए। अप्रवासी मजदूरों कि पलायन पर उन्होंने फैक्ट्री मालिकों को दो टूक में कहा कि आप भूलिए मत आपकी फैक्ट्री यही लोग चला रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जबतक यह मजदूर हैं तभी तक आपकी फैक्ट्री भी है। जब आपको इनसे काम था तब आपको इनकी जरूरत थी आज काम नहीं है आप इन्हें भगा रहे हैं ऐसा हरगीज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सभी फैक्ट्री मालिकों को उन्होंने आदेश दिया कि जो भी मजदूर जहां भी कार्यरत है वे वहीं रहे हैं कोई उनको भगा नहीं सकता। उनके खाने – पीने कि व्यवस्था सरकार करेगी। 

नहीं निकाल सकते नौकरी से 
उन्होंने सभी फैक्ट्री मालिकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी कर्मचारी को फैक्ट्री सेर न निकाला जाए। अगर कोई मजदूर फैक्ट्री में रहता है तो वहीं रहे कोई नहीं निकाल सकता मालिक भी नहीं। और काम न करने के बावजूद आपको न तो कोई नौकरी से निकाल सकता है नाही आपकी तनख्वाह काटी जा सकती है। उन्होंने सभी मकान मालिकों से भी अनुरोध किया है कि आप किसी भी किरायेदार को मकान से न निकालें और किराए के लिए भी तंग न करें ऐसा करने पर पोलिसिया कारवाई कि जाएगी और आपको दण्डित भी किया जाएगा। 

Exit mobile version