सभी खबरें

    सीएम शिवराज ने बंधक मजदूरों को वापस लाने वाली टीम को दी बधाई  बोले आप जैसे अधिकारी हमारी शान हैं 

      सीएम शिवराज ने मजदूरों को वापस लाने वाली टीम को दी बधाई  बोले आप जैसे अधिकारी हमारी शान हैं 

  •      छह माह बाद महाराष्ट्र से वापस अपने गांव लौटे बंधक बनाए गए 53 मजदूर
  •     पूरी प्लानिंग बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया क़र शुगर माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया 

    द लोकनीति डेस्क  कटनी 
महाराष्ट्र के सोलापुर में शुगर माफिया द्वारा कटनी जिले के स्लीमनाबाद के धनवाही गांव की 53 मजदूरों को बंधक बनाकर करीब छह माह से रखा गया था। इन मजदूरों को कटनी और सोलापुर के आईएएस और आईपीएस अफसरों ने ऑपरेशन रेस्क्यू चलाकर पूरी प्लानिंग के तहत मुक्त कराकर सकुशल इनके गांव पहुंचाया।

 

अधिकारियों की इस कार्य कुशलता को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर पूरी टीम को बधाई। सीएम ने ट्विटर पर लिखा कि महाराष्ट्र के सोलापुर में मध्यप्रदेश प्रदेश के कटनी के 53 श्रमिकों को बंधक बनाकर उन पर अत्याचार किया जा रहा था। जनसुनवाई में शिकायत मिलने के बाद बहोरीबंद एसडीएम रोहित सिसोनिया ने तत्काल एक्शन लिया और सोलापुर पुलिस के सहयोग से श्रमिकों को सकुशल वापस लेकर आए। उनकी पूरी टीम को त्वरित एक्शन के लिए बधाई देता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं आप जैसे अधिकारी हमारी शान हैं।


   इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के पहले कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, सोलापुर एसपी तेजस्वी सतपोटे और स्लिमनाबाद एसडीएम रोहित सिसोनिया, ढीकमगढ़ -जतारा एसडीएम सौरभ सोनवाने की भूमिका अहम रही। कटनी से टीम  बनाकर उसे महाराष्ट्र रवाना करने की अपेक्षा आपसी समायोजन के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। सभी आईएएस और आईपीएस अफसरों की सूझबूझ और प्लानिंग लाई रंग और श्रमिक वापस अपने परिवार तक पहुंच पाए।

           

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button