.jpeg)
भोपाल : आयुषी जैन : जैसे जैसे मध्यप्रदेश में उप चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही सीएम शिवराज के वादे जनता के प्रति बढ़ते जा रहे हैं, मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों पर मध्य प्रदेश के छात्र छात्राओं को प्राथमिकता देने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान किया है..
सीएम शिवराज ने कहा है कि प्रदेश में सितंबर से सभी गरीबों को एक रुपए किलो ग्राम की दर से गेहूं चावल और नमक दिया जाएगा प्रदेश के 15 लाख परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों तक फायदा पहुंचाने के लिए 10 दिन में दस्तावेज तैयार कराए जाने का लक्ष्य बनाया है, जिससे सितंबर माह से गरीबों को इसका लाभ मिल सके..
आपको बता दें सीएम ने ऐलान किया है प्रदेश के 37 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा.. सितंबर से प्रदेश के ऐसे सभी गरीबों को जिन्हें अभी तक पीडीएस की दुकानों से राशन नहीं मिल रहा था उन्हें एक रुपए किलो में गेहूं चावल और नमक उपलब्ध कराएंगे प्रति व्यक्ति के हिसाब से हर महीने 5 किलो राशन दिया जाएगा राशन के साथ-साथ डेढ़ लीटर केरोसिन भी दिया जाएगा..
गरीब परिवारों को नवंबर माह तक 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन मिलेगा.. मुख्यमंत्री ने बताया इंदौर जिले में 2.5 लाख नए नाम जोड़े जाएंगे..
सीएम ने बताया कि नए हितग्राहियों की पात्रता पर्ची शासन के एम राशन एप और पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को कहा कि सभी नवीन हितग्राही को 1 सितंबर से पहले उनके घर पर पात्रता पर्ची अनिवार्य रूप से भेज दी जाए..
शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत अब हितग्राही किसी भी राशन की दुकान से राशन खरीद सकते हैं राशन लेने के लिए आधार सीडिंग जरूरी है और प्रत्येक हितग्राही अपनी पास की दुकान पर आधार कार्ड दिखा कर उसकी प्रविष्टि करवा दें..
आपको बता दें मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नए हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर चर्चा भी की थी..