CAA के विरोध में कमलनाथ सरकार, भोपाल में 25 दिसंबर को निकाला जाएगा मार्च 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सीएए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं और इस प्रदर्शन में उनकी पूरी कैबिनेट समेत,समस्त विधायक, समस्त जिला से कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन का फैसला हाईकमान के आर्डर के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिया है। जिसमें कई कांग्रेसी दिग्गजों के भी शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। भोपाल में 25 दिसंबर को यह प्रदर्शन होगा। गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ पहले भी भोपाल में कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद द्वारा प्रदर्शन किए जा चुके हैं। जिसमें की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए थे। परंतु अब कमलनाथ सरकार का अधिकृत तौर पर यह प्रदर्शन कई तरह के सवालों को खड़ा करता है की क्या CAA कानून मध्य प्रदेश में लागू हो पाएगा अथवा नहीं। 

Exit mobile version