
नागरिकता संसोधन विधेयक और राज्य सभा! 12 बजे छिड़ेगी बहस
बुधवार का दिन भारतीय राजनीति का सबसे गर्म दिन रहने वाला है | नागरिकता संसोधन विधेयक भले ही लोकसभा से पूर्ण बहुमत से पास हो गया मगर इसका असली इम्तेहान आज राज्यसभा में होगा | दरअसल आज दिन के 12 बजे से इस विधयेक पर चर्चा होने वाली है | नागरिकता संसोधन विधयेक लोकसभा से पहले ही पास हो चूका है | लोकसभा में पूर्ण बहुमत होने के कारण भाजपा सरकार को इस विधेयक को पास करने में कोई दिक्कत पेश नहीं आई | दरसअल नागरिकता संसोधन विधयेक से सरकार भारत में पडोसी देश(पाकिस्तान , बांग्लादेश , अफ़ग़ानिस्तान ) से आये अल्पसंख्यक हिन्दू, पारसी ,सिख,ईसाई , जैन समुदाय के लोगो को भारतीय नागरिकता देने की बात करती है | इस विधयेक में कहीं भी” मुसलमान ” शब्द की जिक्र नहीं है , जिसे लेकर ही सारा शोर मचा हुआ है | विपक्षी पार्टियां सरकार पर देश की संविधान की अवमानना का आरोप लगते हुए कहती है की किसी निश्चित धर्म के लोगो के साथ भेद भाव किया जा रहा है |
अब जब यह विधेयक राज्य सभा में पेश होने जा रहा तो क्या भाजपा इसे आसानी से पास करवा पाएगी !
आइये नजर डालते हैं राज्यसभा के आंकड़ों पर
राज्यसभा में कुल 245 सीट , जिसमे से 240 पर ही राज्यसभा मेंबर हैं | बहुमत का आंकड़ा 121 सीट है | भाजपा के पास कुल 83 सीट है, ऐसे में इस विधेयक को पास करने के लिए सरकार को अपनी सहयोगी पार्टियों पर निर्भर होना पड़ेगा | सरकार को BJD (07 ), JDU (06 ), अकाली दाल (03 ), AIDMK (11 ) तथा अन्य (11 ) से समर्थन की आस होगी | वहीँ शिवसेना ने समर्थन देने पर यू टर्न ले लिया है | बात अगर विपक्ष की जाए तो लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी वे कमजोर नजर आती है | कांग्रेस (46 ) को छोड़कर किसी पार्टी के पास ज्यादा सीटें नहीं है | ऐसे में क्या भाजपा सरकार नागरिकता संसोधन विधयेक को राज्य सभा से आसानी से पास करा पाएगी यह देखना दिलचस्प हो गया है |