सभी खबरें

नागरिकता संसोधन  विधेयक और राज्य सभा! 12 बजे छिड़ेगी बहस 

नागरिकता संसोधन  विधेयक और राज्य सभा! 12 बजे छिड़ेगी बहस 

बुधवार का दिन भारतीय राजनीति का सबसे गर्म दिन रहने वाला है | नागरिकता संसोधन  विधेयक  भले ही  लोकसभा से पूर्ण बहुमत से पास हो गया मगर इसका असली इम्तेहान  आज राज्यसभा में होगा | दरअसल आज  दिन के 12  बजे से इस विधयेक पर चर्चा होने वाली है | नागरिकता संसोधन विधयेक लोकसभा से पहले ही पास हो चूका है |  लोकसभा में पूर्ण बहुमत होने के कारण भाजपा सरकार को इस विधेयक को पास करने में कोई दिक्कत पेश  नहीं आई | दरसअल नागरिकता संसोधन विधयेक से सरकार भारत में पडोसी देश(पाकिस्तान , बांग्लादेश , अफ़ग़ानिस्तान ) से आये अल्पसंख्यक  हिन्दू, पारसी ,सिख,ईसाई , जैन  समुदाय के लोगो को भारतीय नागरिकता देने की बात करती है | इस विधयेक में कहीं भी” मुसलमान ” शब्द की जिक्र नहीं है  , जिसे लेकर ही सारा शोर  मचा हुआ है |  विपक्षी पार्टियां  सरकार  पर   देश की  संविधान की अवमानना का आरोप लगते हुए कहती है की किसी निश्चित धर्म के लोगो के साथ भेद भाव किया जा रहा है | 

अब जब यह विधेयक राज्य सभा में पेश होने जा रहा तो क्या  भाजपा इसे आसानी से पास करवा पाएगी !

आइये नजर डालते हैं राज्यसभा के आंकड़ों पर  

राज्यसभा में कुल 245 सीट , जिसमे से 240  पर ही राज्यसभा मेंबर हैं | बहुमत का आंकड़ा 121  सीट है | भाजपा के पास  कुल 83  सीट है, ऐसे में इस विधेयक को पास करने के लिए सरकार  को अपनी सहयोगी पार्टियों पर निर्भर होना पड़ेगा | सरकार को BJD (07  ), JDU (06 ), अकाली दाल (03 ), AIDMK  (11 ) तथा अन्य (11 ) से समर्थन की आस होगी | वहीँ शिवसेना ने समर्थन देने पर यू  टर्न  ले लिया है |  बात अगर विपक्ष की जाए तो लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी वे कमजोर नजर आती है | कांग्रेस (46 ) को छोड़कर किसी पार्टी के पास ज्यादा सीटें  नहीं है | ऐसे में क्या भाजपा सरकार नागरिकता संसोधन विधयेक को राज्य सभा से आसानी से पास करा  पाएगी  यह देखना दिलचस्प हो गया है |       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button