Delhi Violence :- शहीद के घर जाना चाहते थे मुख्यमंत्री, भड़की जनता ने लगाए केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ नारे,कहा "वापस जाओ"

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव : कल यानी मंगलवार को दिल्ली (Delhi)के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejrival) दिल्ली हिंसा में शहीद हुए रतनलाल के परिजनों से मिलने उनके घर जा रहे थे। पर मौत से आक्रोशित भीड़ और रतनलाल के परिजनों ने उन्हें घेर लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे।
भीड़ ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए।

धक्का मुक्की और नारेबाजी को देखते हुए मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री को ओर से ही वापस जाना पड़ा। वह घर से दूर खड़े ट्रक में ही शहीद को फूल अर्पित कर वापस लौट गए।
भीड़ हेड कांस्टेबल की मौत से आक्रोशित है। जिसका कही न कही दोष वह दिल्ली के सुरक्षा प्रशासन को दे रहे हैं। CAA को लेकर हिंसक झड़प में कई लोगों की मौत हो गई है। कई घायल हैं।
आए दिन ऐसी भड़काऊ हिंसक प्रदर्शन राजधानी में हो रहे हैं।
देल्ही दहल गई है। पर अब तक कोई भी संतोषजनक निर्णय नहीं हो पाए हैं। न जाने क्या होगा जनता का।  

Exit mobile version