मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश

मध्यप्रदेश/भोपाल (Bhopal)|  लॉकडाउन  के समय पैदल घर लौट रहे मजदूरों के साथ हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  (Chief minister Shivraj Singh) ने सभी  कलेक्टरों (Collectors) को श्रमिकों को  सुविधाएँ देने के निर्देश दिए हैं| मुख्यमंत्री जी ने वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा अन्य राज्य से प्रदेश के जिलों में पहुँचे पद यात्री श्रमिकों के लिये भोजन और रहने की व्यवस्था कर और आगे की यात्रा के लिये उन्हें वाहन उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिये। राज्य सरकार  इन श्रमिकों को उनके मुख्य राज्य  तक सुविधाजनक  पहुँचाने के लिये संबंधित राज्यों के अधिकारियों से चर्चा भी की गई है।

CM शिवराज सिंह ने कहा कि बहुत बड़ी संख्या में पैदल यात्रा कर रहे लोगों की समस्या  समझते हुये जिलों में उनका अतिथि के रूप में स्वागत कर आवश्यक सुविधा प्रदान करे । जिला प्रशासन द्वारा दी गयी राहत से ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मानव के इतिहास में कभी-कभी ही इस तरह की सेवा करने का अवसर बहुत कम आते हैं।  दूसरे प्रदेशों के ऐसे मजदूर पदयात्रियों का खुले हृदय से स्वागत होना चाहिये। श्रमिक किसी भी राज्य के हों उन्हें मानोता  से  देखे  और जरूरी सुविधा प्रदान की जाये। उन्होंने कहा कि यह भाव सभी के मन में रहना चाहिए कि हम सब भारत मां के सपूत है , भेदभाव का तो  सवाल ही नहीं उठता है।

 

सीएम(CM) ने कहा कि सभी जिले में सक्षम अधिकारी को इन श्रमिकों को सुविधाएँ देने की जिम्मेदारी सौंपा जाये। इस कार्य में स्वैच्छिक संगठन, राजनीतिक दल भी सहयोग करें। श्रमिकों को यह भी समझाया जाये कि वे रेल पटरी और हाईवे या अन्य असुरक्षित स्थान पर विश्राम न करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़वानी, सीहोर, दतिया, सागर, सिवनी, बालाघाट, मुरैना, बुरहानपुर, अनूपपुर, छतरपुर कलेक्टरों  के साथ ही ग्वालियर, इंदौर, रीवा और शहडोल कमिश्नर्स से भी चर्चा की।

Exit mobile version