छिंदवाड़ा में हुई कोरोना से पहली मौत

छिंदवाड़ा / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में आज कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है. प्रदेश में अब तक कुल 8 मौत हो चुकी है. 

 जिस मरीज की मौत हुई है उसकी कोरोना रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद उसका लगातार इलाज किया जा रहा था पर आज उसकी मौत हो गई. मध्यप्रदेश में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. इंदौर में सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित मरीज पाए गए. इंदौर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 112 पहुंच गई है. 

 वही डब्ल्यूएचओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरान किए हुए कार्यों की सराहना की है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इससे पहले भी भारत देश ने कई महामारी से लड़कर जीत हासिल किया है. 

Exit mobile version