Chhatisgarh: विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस ने मारी बाज़ी, दर्ज की बड़ी जीत

छत्तीसगढ़ – सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर जीत का डंका बजा दिया हैं। हालही में हुए नगर निगम चुनावों में कांग्रेस उभर कर सामने आई हैं। कांग्रेस ने सभी 10 जगह जीत का परचम लहरा दिया हैं। सभी दस जगहों पर कांग्रेस के महापौर चुने गए हैं। बता दे कि पिछले महीने हुए नगर निगम के चुनाव में नौ में कांग्रेस को जीत मिली, वहीं शुक्रवार को कोरबा नगर निगम में भी कांग्रेस ने अपना महापौर बनवा दिया हैं।

मालूम हो कि कोरबा नगर निगम में कुल 67 वार्ड हैं। इनमें से कांग्रेस ने 26 तो वहीं बीजेपी ने 31 वार्डों पर जीत हासिल की। इन दोनों के अलावा अन्यों ने ने यहां 10 वार्ड पर जीत दर्ज की थी। जिनकी मदद से कांग्रेस ने यहां पर भी अपना महापौर बना लिया। जिसके बाद कांग्रेस ने सभी दस नगर निगम पर अपना कब्जा जमा लिया हैं।

प्रदेश चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 151 नगर निकायों के 2834 वार्डों के लिए वोटिंग हुई, जिसमे कांग्रेस ने 1283 वार्ड, बीजेपी ने 1131 वार्ड जबकि अन्यों ने 420 वार्डों पर जीत दर्ज की।

Exit mobile version