सभी खबरें
UP : कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, चौहान की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल मे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.
गौरतलब है, यूपी मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय है.
आपको बता दें चेतन चौहान कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इसके बाद उन्हें किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्याएं शुरू हो गई थी.




