25 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

देश की लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर विचार किया जाएगा : PM मोदी

देश की लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर विचार किया जाएगा : PM मोदी

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह जन जन को संबोधित किया, साथ ही देश की लड़कियों के विकास की बात की, 

पीएम मोदी ने एनसीसी में लड़कियों को और बढ़ावा देने पर जोर दिया है प्रधानमंत्री ने एनसीसी के विस्तार की बात भी कही है उनका कहना है एक लाख एनसीसी कैडेट को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाए जिसमें एक तिहाई लड़कियां भी शामिल है,
मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा है हमने अनुभव किया है जब भी महिलाओं को अवसर मिला उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया और इसे मजबूत बनाया आज देश में रोजगार के समान अवसर प्रदान कर रहा है आज महिलाएं कोयला खदानों में काम कर रही हैं हमारी बेटियां लड़ाकू विमान उड़ाते हुए आसमान छू रही हैं.

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर मोदी ने कहा कि हमने अपनी बेटियों की शादी के लिए न्यूनतम आयु पर पुनर्विचार करने के लिए समिति का गठन किया है समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद हम उचित निर्णय लेंगे..

आपको बता दे नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर देने और महिलाओं की उपलब्धि की भी बात कही.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।