छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में से 9 सीटों पर कांग्रेस का कब्ज़ा, कोरबा सीट पर भी बढ़त, कोरबा सीट पर भी कांग्रेस का मेयर बनना लगभग तय

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में से 9 पर कांग्रेस का कब्ज़ा हो चुका है, अब देखना यह है कि शुक्रवार यानी आज कोरबा में किसका मेयर बनता है| कोरबा नगर निगम में 67 पार्षदों की सीटें हैं| बहुमत के लिए 34 सीटों के आवश्यकता है जिसमे से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने 34 सीटों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है और माना जा रहा है कि कांग्रेस का मेयर बनना लगभग तय है | जोगी कांग्रेस के अजीत जोगी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है, जिसकी वजह से कोरबा नगर निगम में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है| कोरबा महापौर पद के लिए कांग्रेस ने राजकिशोर को मैदान पर उतारा है जबकि भाजपा ने ऋतु चौरसिया को |
मतगणना के दौरान हंगामे के आसार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिला पंचायत परिसर में महापौर और सभापति के लिए मतदान होना है इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है | कुछ ही देर में सभी पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे | पंचायत परिसर को बैरिकेड से बंद कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है | प्रशासन को अंदेशा है कि मतगणना के दौरान हंगाम कोई कर सकता है इसलिए 250 से अधिक पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है

 

Exit mobile version