
छत्तीसगढ़ / गरिमा श्रीवास्तव :- छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां पर नक्सली हमले पर बड़ी बैठक हो रही है। सीएम और गृहमंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक हो रही है, बैठक में सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार भी मौजूद हैं सीआरपीएफ डीजी और डीजीपी डीएम अवस्थी भी बैठक में शामिल हैं।
यह बैठक पुलिस लाइन में बंद कमरे में हो रही है हालांकि कल भी एक आपात बैठक बुलाई गई थी. जिसमें मुख्यमंत्री ने नक्सली हमले की समीक्षा की चर्चा की थी. आपको बता दें कि सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला किया जिसमें 17 जवान शहीद हो गए. सीएम और गृहमंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक हो रही है. यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि नक्सलियों से निपटने के लिए तमाम तरह की रणनीति बनाई जा रही है और इससे पहले भी कई रणनीतियों पर काम किया गया है
बैठक से पहले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें नमन किया गया