भोपाल:- कुंभ से लौटे गुफा मंदिर वाले महंत की मृत्यु, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में 14 दिन से भर्ती थे चन्द्रमादास त्यागी
.jpeg)
भोपाल:- कुंभ से लौटे गुफा मंदिर वाले महंत की मृत्यु, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में 14 दिन से भर्ती थे चन्द्रमादास त्यागी
भोपाल :– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अस्पतालों में बेड की किल्लत है चारों तरफ त्राहिमाम मचा हुआ.
राजधानी भोपाल के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है. गुफा मंदिर के महंत चंद्रमा दास त्यागी कोरोना की वजह से मौत के मुंह में समा गए. बताते चलें कि पिछले 14 दिनों से वह वॉलीबॉल हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थे.
42 वर्षीय महंत हरिद्वार से लौटने के बाद कहां कोरोना की चपेट में आए थे. उनके फेफड़े कोरोनावायरस की वजह से शत-प्रतिशत खराब हो चुके थे. महंत के साथ बड़ी तादाद में उनके भक्त हरिद्वार कुम्भ सम्मिलित हुए थे, और हरिद्वार में उनकी तबीयत बिगड़ी थी. पर हरिद्वार में किसी अस्पताल में जगह नहीं मिली जिसके बाद वह भोपाल लौट आए. स्थिति काफी बिगड़ी हुई थी जिसकी वजह से उन्हें पालीवाल अस्पताल में भर्ती किया गया और आज उनकी मृत्यु हो गई है




