केंद्र सरकार जल्द दे सकती है हवाई यात्रियों को बड़ी राहत,RT-PCR टेस्ट से इन्हें मिल सकती है छूट

केंद्र सरकार जल्द दे सकती है हवाई यात्रियों को बड़ी राहत,RT-PCR टेस्ट से इन्हें मिल सकती है छूट

 

 देश में कोरोना की स्थिति अब थोड़ी सुधर रही है.दरअसल जो लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, उन्हें हवाई यात्रा के दौरान कराए जाने वाले कोरोना के आरटी-पीसीआर टेस्ट से छूट मिल सकती है. 

 

 इस बात की जानकारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दी है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जो लोग वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवा चुके हैं. उन्हें राहत दी जा सकती है.इसका फैसला लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालय और हितधारकों की एक संयुक्त टीम चर्चा कर रही है. उन्होंने कहा कि यह फैसला सिर्फ उड्डयन मंत्रालय नहीं ले सकता है. इसलिए विशेषज्ञों की भी राय ली जा रही है.

 

 बताते चलें कि अब तक जो भी व्यक्ति किसी दूसरे राज्य में यात्रा कर रहे थे उन्हें rt-pcr जांच कराना जरूरी था पर अगर दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट ना कराना पड़े तो उन्हें बड़ी राहत पहुंचेगी.

Exit mobile version