महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, बिना सरकार की अनुमति के CBI नहीं कर सकेगी कोई भी जांच 

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, बिना सरकार की अनुमति के CBI नहीं कर सकेगी कोई भी जांच 

 महाराष्ट्र सरकार ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि बिना सरकार से अनुमति लिए महाराष्ट्र में सीबीआई कोई भी जांच नहीं कर सकेगी. इस मामले पर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि
इस प्रकार की चर्चा थी कि CBI का इस्तेमाल शायद राजनीतिक कारण से किया जाता है। CBI एक बहुत की प्रोफेशनल संगठन है, लेकिन राजनीतिक रूप से इसका फायदा लेने के लिए उन पर दबाव की चर्चा थी: CBI को जांच से पहले महाराष्ट्र सरकार की अनुमति लेनी होगी. 
 फर्जी टीआरपी मामले में सीबीआई के केस दर्ज करने की एक दिन बाद महाराष्ट्र सरकार ने यह आदेश जारी किया है.. 

 बता दें कि उत्तर प्रदेश में टीआरपी मामले में केस दर्ज हुई है जिसके बाद इस पर सीबीआई जांच की आशंका बढ़ गई है. 
 देखा जा रहा है कि महाराज सरकार लगातार सीबीआई जांच पर आपत्ति जता रही है, और अब तो उन्होंने जांच पर अनुमति लेने तक की बात कह दी है.. 
 सुशांत मामले में भारत सरकार सीबीआई जांच पर लगातार विरोध कर रही थी. 

 अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के सीबीआई जांच पर रोक लगा देने से सुशांत मामले की जांच में कोई असर नहीं पड़ेगा..

Exit mobile version