इंदौर: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाया जा रहा था नकली इंजन ऑयल, STF की टीम ने दबोचा

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाया जा रहा था नकली इंजन ऑयल, STF की टीम ने दबोचा

 

 

 

 इंदौर:- मध्यप्रदेश के इंदौर में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली इंजन ऑयल बनाया जा रहा है जिसके बाद एटीएस की टीम ने नकली ऑयल बनाने वालों में तीन आरोपियों को पकड़ा है.

पकड़े गए आरोपियों के पास से 6 लाख 50 हजार रुपये का ऑयल, रैपर, बॉक्स बरामद हुए हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के अन्य साथियों के बारे में पता चल सके। दरअसल, लगातार नामी कंपनियों के नाम से नकली ऑयल बाजार में बिकने की शिकायतें इंदौर एसटीएफ को मिल रही थी.

 बताते चलें कि इंदौर के एसपी से कैस्ट्रोल ऑयल के प्रतिनिधि ने शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने छापा मारा.

सबसे पहले सिमरोल में मोदी ऑटो पार्टस पर छापा मारा और दुकानदार आशीष पिता दादूलाल मोदी को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया की वो नौलखा स्थित शुभम ट्रेडर्स से सस्ते दामों पर नकली ऑयल खरीद कर लाता है।

 आरोपियों से पूछताछ जारी है और भी लोगों के नाम जल्द सामने आ सकते हैं

Exit mobile version