पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे कैप्टन अमरिंदर! राजभवन की तरफ बढा काफिला

पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे कैप्टन अमरिंदर! राजभवन की तरफ बढा काफिला

  पंजाब/चंडीगढ़ :- पंजाब में सियासी तूफान जारी है. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राज भवन की तरफ बढ़ चुके हैं. सूत्रों के हवाले से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.

 कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि विधायक मिलना चाहते हैं, CLP की बैठक चाहते हैं और वही चलने वाली हैं.जो कुछ भी होगा आगे बताया जाएगा.

 शाम 5:00 बजे होगी विधायक दल की बैठक शुरू:-

 विधायक दल की बैठक शाम 5:00 बजे शुरू होगी. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद पार्टी ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है.

 पार्टी छोड़ सकते हैं कैप्टन अमरिंदर:-

 कैप्टन अमरिंदर ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है इसके साथ ही वह कांग्रेस भी छोड़ सकते हैं.

 खबर अपडेट कर रहे हैं 

 

Exit mobile version