सभी खबरें

किसान भोले हैं इसलिए तो कांग्रेस ने 70 साल उन पर राज किया – विश्वास सारंग

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री और दिग्गज विधायक विश्वास सारंग ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह पर करारा निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट करते हुए लिखा की –  किसान भोले भाले हैं ये तो हम भी मानते हैं.. किसान भोले हैं इसलिए तो कांग्रेस ने 70 साल उन पर राज किया.. किसान भोले हैं इसलिए ही तो रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया… किसान भोले भाले हैं इसलिए ही तो दिग्विजय सिंह ने राघोगढ़ की हज़ारों एकड़ ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया।

मंत्री विश्वास सारंग ने क्यों कहा ऐसा 

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हालही में अपनी ही पार्टी पर तंज कसा था। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि ये मोदी जो है, वो इस देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे जहां हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश  राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे है, वही मध्यप्रदेश के किसान तो भोले भाले है ही लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे हैं। उन्होंने सभी को जोश भरते हुए कहा कि जागो उठो और पदयात्रा में शामिल हो जाओ और इस किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाओ।

बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन और राजगढ़ जिले में सोयाबीन की फसल नष्ट होने के बाद राहत राशि न मिलने पर “दांडी यात्रा” को राजगढ़ से हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं किसान शामिल हुए। दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया, इसी दौरान उन्होंने पार्टी पर तंज कसा। 

वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने उनके इसी बयान को लेकर दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। 

विश्वास सारंग ने आगे कहा कि ‘दिग्विजय सिंह और कांग्रेस केवल फूट डालों और राज करो की नीति के तहत किसानों को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन पूरा देश और देश का किसान प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, भाजपा के साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button