
इंदौर : मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं {कमलनाथ और दिग्विजय सिंह} पर जमकर निशाना साधा। इन दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ साथ कमल पटेल ने कांग्रेस का भी जमकर घेराव किया।
दरअसल, कमल पटेल शनिवार को इंदौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को तबीयत से निपटाया, जो विधायक कांग्रेस में रहते हुए कुछ वोटों से जीते थे, बीजेपी में आने के बाद वह 5 से 7 हजार वोटों से जीते इससे साफ समझा जा सकता है कि भाजपा जनता के लिए जनता की सेवा में हमेशा तत्पर है।
इसी दौरान मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरा कहा… उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को फंसाया।
बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब मंत्री कमल पटेल ने इस कांग्रेस नेताओं को लेकर इस तरह का कोई बयान दिया हो, इससे पहले भी वो इस तरफ के बयान दे चुके है।