मुख्यमंत्री जी, मुझे कोई भी बिगड़ा विभाग दे दें, मैं उसे भी चला लूंगी – इमरती देवी 

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिबेट के विस्तार के बाद विभाग बंटवारा को लेकर चल रही उठापठक के बीच कैबिनेट मंत्री व सिंधिया समर्थक इमरती देवी का बड़ा बयान सामने आया हैं। दरअसल, विभाग बंटवारे में हो रही देरी के कारण नए मंत्रियों की बेचैनी चरम पर हैं। इसी कड़ी में मंत्री इमरती देवी का बड़ा बयान सामने आया हैं।

कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है विभाग तो विभाग होता है, लेकिन काम करने की बात अलग होती हैं। मेरा मतलब है कि मुख्यमंत्री जी और और अन्य मंत्रीगण जिस विभाग को सबसे छोटा समझते हों वो विभाग मुझे दें दे मैं उसमें भी काम करके दिखा दूँगी।

ग्वालियर में चुनिंदा पत्रकारों से बात करते हुए इमरती देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी मुझे कोई भी छोटा, बिगड़ा विभाग दे दें उसे भी चला लूंगी। 

इस दौरान मंत्री देवी ने दूसरे मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी जिसे जो विभाग दें उसमें खुश रहना चाहिए और काम करना चाहिए। 

बता दे कि कल ही ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि आज वो विभागों का बंटवारा कर देंगे। जिसके बाद प्रदेश में हलचल तेज़ हो गई थी। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई खबर नहीं हैं। 

Exit mobile version