सत्ता में होता है दम, "जिस कलेक्टर को फोन करेंगे, वह सीट होगी हमारी" – मंत्री इमरती देवी का दावा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाली कैबिनेट मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो हमेशा अपने बेतुके बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच उनका एक और बयान सुर्खियों में बना हुआ हैं। 

हालही में मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। जिसमें में चुनाव जीतने का दावा कर रहीं हैं। लेकिन खास बात ये है कि वो चुनाव जनता के दम पर नहीं बल्कि प्रशासन के दम पर जीतने की बात कह रही हैं। 

मंत्री इमरती देवी के इस बयान ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया हैं। 

इमरती देवी ने दावा करते हुए कहा कि उपचुनाव में हमें सरकार बचाने के लिए सिर्फ 8 सीटें चाहिए और कांग्रेस को सरकार बनाने के लि 27 सीटें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी 27 सीटें जीत जाएगी और हम क्या हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे। सत्ता सरकार में इतनी दम होता है कि जिस कलेक्टर को फोन करेंगे, वह सीट हम जीत जाएंगे।

मंत्री इमरती देवी के इस बयान से साफ लगता है कि वो प्रशासन के दम पर चुनाव जीतने की बात कर रहीं हैं। 

Exit mobile version