
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश उपचुनाव (By Election) के साथ साथ शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) के विस्तार को लेकर भी अब चर्चाओं का बाज़ार गरम हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठकों का दौर जारी हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD SHarma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत (Suhas Bhagat) के बीच पिछले कई दिनों से बैठकों का दौर चल रहा हैं। किस को शामिल किया जाए किस को हटाया जाए इसको लेकर मंथन जारी हैं।
बता दे कि मंगलवार देर रात तक मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर चर्चा हुई। हर बार की तरह इस बार भी बैठक खत्म होने के बाद खबरे सामने आई। खबर थी के शिवराज के पिछले शासनकाल में मंत्री रहे विधायकों को भी फिर मौका देने की तैयारी की जा रहीं हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान दो-तीन दिन में दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो सकते हैं, जहां से मंजूरी मिलते ही कौन कौन मंत्री बनेगा यह तय हो जायेगा। लेकिन फिलहाल की जो खबर सामने आई है उसने नए लोगों की बेचैनी को और बढ़ा दिया हैं। नए लोग यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कोटे के समर्थकों में इस समय खलबली मची हुई हैं।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे और कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं में से 8-10 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता हैं। फ़िलहाल अभी कुछ भी कहना संभव नहीं होगा।