मंत्रिमंडल विस्तार : "महाराज" की अड़ी ने भाजपा के उड़ाए होश, "मामा" के सामने गहराया संकट…!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जब से शिवराज सरकार (Shivraj Government) बनी है जब से मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार विवादों में घिरा हुआ हैं। शिवराज मंत्रिमंडल में अभी सिर्फ 5 मंत्री है, जबकि 22 से 24 मंत्री और बनाए जाने हैं। अब इन 22-24 मंत्री कौन होंगे इसको लेकर पेंच फंसे हुए हैं। 

कांग्रेस छोड़ बीजेपी (BJP) में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक भी मंत्री पद की दावेदारी में खड़े हैं। इसके अलावा भाजपा में कई ऐसे दिग्गज है जो मंत्री पद के पहले से ही दावेदार हैं। लेकिन सिंधिया समर्थकों के आने के बाद भाजपा के कई दिग्गजों का पत्ता कट सकता हैं। 

इधर, सिंधिया चाहते हैं कि उनके ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को मंत्रिमंडल (Cabinet) में जगह मिले। तर्क यह दिया जा रहा है कि मंत्री होने से उपचुनाव (By Election) जीतना आसान हो जाएगा। महाराज सभी समर्थकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग में अड़े हैं। 

वहीं, प्रदेश भाजपा में भी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी हैं। इंतजार केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले का हैं। माना यह जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया जब तक आमने-सामने नहीं बैठेंगे, मंत्रिमंडल के विस्तार का मामला लटका रहेगा। 

बताते चले कि शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार भी भोपाल (Bhopal) नहीं आए हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के कारण शिवराज सिंह का भी दिल्ली (Delhi) जाना नहीं हो सका हैं। कहा यही जा रहा है कि शिवराज एक बार दिल्ली जाकर आलाकमान के साथ इसको लेकर चर्चा करना चाहते हैं। 

Exit mobile version