CAA Protest Live: लखनऊ-कानपुर में इंटरनेट बंद, करीब 3600 लोगों पर दर्ज किया गया केस

उत्तर प्रदेश / खाईद जौहर – उत्तर प्रदेश में लगातार नागरिकता कानून हो लेकर बवाल मचा हुआ हैं। शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद शनिवार को कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शनिवार को लखनऊ, बिजनौर, मेरठ, फिरोजाबाद, कानपुर , संभल, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, हाथरस, बहराइच, बुलंदशहर और गाजियाबाद में इंटरनेट बंद हैं। 

पुलिस ने दर्ज की FIR, कई लोगों को लिया हिरासत में 

उधर, गाजियाबाद में भी पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 400 से ज्यादा लोग नामजद हैं और 3200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया हैं। जबकि यहां पर पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। 

Exit mobile version