
उत्तर प्रदेश / खाईद जौहर – राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हालात बिगड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। यहां हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी बस को आग के हवाले कर दिया हैं।
इसके अलावा खबर है की प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
बताया जा रहा है कि यहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई हैं।