सभी खबरें

सीएए पर अंतर्विरोध में घिरी भाजपा पदाधिकारियों ने अपने पदों से दिया इस्तीफा

सतना : एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां भाजपा को सीएए और एनपीआर कानून पर घेरने की पुरजोर कोशिश कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा में अंतर्विरोध के कई मामले सामने आ रहे हैं।ताजा मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।शाहीनबाग़ की तर्ज पर सतना में नजीराबाद में भी लोग सीएए और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है जहां वक्ताओं ने एनपीआर और सीएए को काला कानून बताया है।  इसे किसी भी धर्म विशेष से नहीं जोड़ते हुए वक्ताओं कहा कि इसे हर नागरिक पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। हम सभी को एकजुट होकर इस कानून का विरोध करना होगा।
 इन्होंने दिया इस्तीफा
पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी आफताब अहमद, वासित अहमद, शमशाद कुरैशी, उस्मान ,रईस भाई ,शहंशाह ,असलम ,रहमान ,मोहम्मद अकबर, मसूद रजा कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button