
नई दिल्ली/मुंबई/यूपी/ खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। यहां हर तरफ हर जगह इसका विरोध हो रहा हैं। इसी बीच आज लेफ्ट पार्टियों ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शऩ का एलान किया हैं। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली हैं। देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बता दे कि मुंबई में भी आज क्रांति मैदान में बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजावादी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी कई इलाकों में 144 लगा दी गई हैं।