उपचुनाव : कांग्रेस ने शुरू किया शुद्धिकरण अभियान, बगावत करने वालों के क्षेत्रों में बंटा जाएगा गंगाजल… 

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश की खाली पड़ी 27 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए दोनों ही पार्टियां ज़ोरो शोरों से इसकी तैयारियां कर रहीं हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने एक नया अभियान शुद्धिकरण चलाया हैं। जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर गंगाजल बांटेंगे और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करेंगे ताकि कांग्रेस की जनहितैषी सरकार प्रदेश में फिर से बन सके। 

दरअसल, 22 सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी, ऐसे में कांग्रेस का ये शुद्धिकरण अभियान भी उन्हीं लोगों के लिए जिन्होंने कांग्रेस से बगावत की हैं। यह अभियान प्रदेश की उन विधानसभाओं में चलेगा, जिनके विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

वहीं, कमलनाथ ने इस अभियान को लेकर कहा कि हमें सच्चाई का साथ देना हैं। गंदी राजनीति करने वाले ऐसे हर व्यक्ति को सबक सिखाना हैं। मतदाताओं को इस गंदगी से दूर रखने के हर संभव प्रयास करना हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जोड़कर पूरे प्रदेश में और तेजी से चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत सांवेर विधानसभा क्षेत्र से होगी।

Exit mobile version