उपचुनाव : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेत्री BJP में हुई शामिल, सिंधिया ने दिलाई सदस्यता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी की 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज़ हैं। इसके साथ ही दल बदलू का खेल भी अपने चरम पर हैं। कोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है तो कोई भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहा हैं।

इसी सिलसिले में अब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं।

उपचुनाव से पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक शकुंतला खटीक (Shakuntala Khatik) भाजपा में शामिल हो गई हैं। पूर्व विधायक खटीक को दिल्ली में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिसकी जानकारी खुद सिंधिया ने ट्वीट करते हुए दी।

सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा की – करेरा की पूर्व विधायक, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शकुंतला खटीक जी ने आज दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में आपका स्वागत हैं।

खास बात ये है कि उपचुनाव के एलान से पहले शकुंतला खटीक का भाजपा में जाना बड़े संकेत दे रहा हैं। वहीं, करैरा उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रागीलाल जाटव को प्रत्याशी बनाया हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट से अब शकुंतला खटीक को प्रत्याशी बनाया जा सकता हैं।

Exit mobile version