
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी एक्टिव हो गई हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकों का एक लंबा दौर चला। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत शामिल हुए।
इन सीनियर नेताओं ने 13 घंटे में 17 बैठकें करके उपचुनाव के लिए रणनीति तय की।
इस बैठक में यह तय किया गया कि उपचुनाव को शिवराज सिंह चौहान वर्सेज कमलनाथ किया जाए। साथ ही ये तय हुआ कि शिवराज सिंह और कमलनाथ के कामों की तुलना की जाए। वहीं, कोरोना संकट के समय मजदूरों को मिला रोजगार एक बड़ा मुद्दा हो सकता हैं।
इसके अलावा कांग्रेस से बीजेपी में आए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी बीजेपी में बड़ा दाव खेला हैं। बैठक में तय किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस में जो अपमान हुआ है उसे बड़ा मुद्दा बनाया जाए ताकि ग्वालियर-चंबल में उसे भुनाया जा सके।
बीजेपी को उम्मीद है कि 24 में से 20 सीट जीत सकती हैं।