बड़वानी : लॉकडाउन के बीच आधीरात में रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

बड़वानी।

कोरोना वायरस के भय से परे होते हुए एक युवा ने प्रसूता की जान बचाने के लिये रात्रि 12 बजे अस्पताल पहुंचकर अपना रक्तदान कर मानव सेवा की मिशाल पेश की है। नगर में संचालित कुशवाह युवा रक्तदान समिति के सदस्य श्री शिवम कुशवाह ने एक प्रसूता की जान बचाने के लिये जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुंचकर अपना रक्त दान किया है। जिसके कारण अत्यधिक रक्त स्राव हो जाने से पीड़ित महिला की जान बचाई जा सकी है।

मदर्स डे पर किया रक्तदान
कुशवाह युवा रक्तदान समिति बड़वानी के सक्रिय सदस्य श्री जितेंद्र राठौड़ ने मातृ दिवस पर जिला चिकित्सालय के रक्त बैंक पहुंचकर अपना रक्तदान कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर उन्होने बताया गया कि इस माध्यम से उन्होने अपनी जन्मदायिनी माताजी  के शिक्षा एवं आदर्श को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट

Exit mobile version