बुमराह ने विराट-रोहित को किया आउट, BCCI देगी यह बड़ा सम्मान

खेल डेस्क – भारत के तेज़ और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आज बड़ा दिन हैं। दरअसल जल्द ही BCCI उन्हें बड़ा सम्मान देने वाली हैं। BCCI ने रविवार को Annual Awards की घोषणा कर दी हैं। बता दे कि बुमराह को पॉली उमरीगर अवार्ड से नवाजा जाएगा।

जसप्रीत बुमराह को साल 2018-19 में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड (बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर(पुरुष) 2018-19) के साथ-साथ दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड (2018-19 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट) से भी सम्मानित किया जाएगा।

वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी को सम्मानित किया जाएगा।

हैरानी की बात यह है कि इस बार भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कोई अवॉर्ड नहीं मिला हैं।

Exit mobile version