लॉकडाउन के बाद निर्माण सामग्री के भाव आसमान पर पहुंचे, महंगा हुआ घर का सपना

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : निर्माण सामग्री के उछले दाम, घर का सपना और हुआ महंगा ।कोरोना(Corona) संकट काल और लॉकडाउन(Lockdown) का असर भवन निर्माण के साथ-साथ रियल एस्टेट(Real Estate) कारोबार पर भी पड़ा है। अनलॉक -1(Unlock) होने के बाद गिट्टी, रेत सहित अन्य निर्माण सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। इसके कारण घर बनाना मुश्किल हो रहा है।अब कहा ये जा रहा है कि कई लोगों ने तो निर्माण को 4 महीने के लिए टाल दिया है।अब लॉकडाउन ओपन होने के बाद सीमेंट के दाम 40-50 रुपए प्रति बोरी बढ़ गए हैं।
रेत की कीमतो में भी 10-12 हजार रुपए प्रति हाइवा बढ़ी है। सरिया की कीमतों में भी 200-300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल आया है।सभी लोगो का कहना है कि शहर के ज्यादातर लोग बैंकों से लोन लेकर मकान का निर्माण करा रहे हैं। तिलहरी(Tilhri) निवासी नीरज पासी(Niraj Pasi) ने कहा है कि मार्च में उनके मकान का काम लगभग पूरा हो गया था। सिर्फ स्लैब डलना शेष रह गया था। जून में वे सरिया, सीमेंट और रेत खरीदने पहुचे तो इनकी कीमतें पहले की तुलना में काफी बढ़ गई थीं। दुकानदार ने कहा कि मार्केट में अभी निर्माण सामग्री की कमी है।
शासन ने कहा की पुरानी निर्माण लागत दर लागू हो – :
शासन ने जून माह तक पुरानी कलेक्टर गाइड लाइन जारी रखी है। रजिस्ट्री और निर्माण लागत की दर भी यथावत है। जुलाई से इनमें इजाफा हो सकता है। निर्माण सामग्री के दाम बढऩे से लोगों को शासन की इस छूट का फायदा नहीं मिल रहा है।
मार्च में116-17 हजार रुपए से ज्यादा नहीं थी रेत – :
अब भवन निर्माण से जुड़े लोगों ने कहा कि मार्च तक रेत की कीमत 16-17 हजार रुपए प्रति हाइवा और 12-13 हजार रुपए प्रति डम्पर थी। अब कीमत क्रमश: 26-28 हजार रुपए प्रति हाइवा और 20-21 हजार रुपए प्रति डम्पर पहुंच गई है।अब समय पर रेत नहीं मिलने से सप्लाई में भी देरी हो रही है। इसी तरह लॉकडाउन से पहले सीमेंट के दाम 260-280 रुपए प्रति थे, जो अब 300-330 रुपए हो गए हैं। सरिया के दाम में भी तेजी आई है। जबलपुर में ज्यादातर सरिया रायपुर से आता है।अब मांग और पूर्ति में अंतर होने का असर कीमतों पर पड़ा है।
आलोक उपाध्याय, निर्माण सामग्री विक्रेता – :
रेत के दाम बढ़ गए हैं। ग्राहकों को देने के लिए रेत नहीं मिल रही है। दाम अधिक होने से भी लोग ने में हिचक रहा है। सीमेंट कम्पनियों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं।
मेहताब अली, सरिया विक्रेता – :
लॉकडाउन से पहले तक सरिया की कीमत ठीक थी। कम्पनियों ने पिछले 10 दिन से सभी प्रकार के सरिया के दाम 2 से 3 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं।

.jpeg)


