बुधनी के शासन प्रशासन की आँख खोल देने वाली 3 ख़बरों का ग्राउंड जीरो से विश्लेषण 

बुधनी से द लोकनीति के लिए विकास आरबी की रिपोर्ट :

इस तिराहे पर दूसरा कोई शौचालय नहीं है, देवी धाम सलकनपुर यहां से सिर्फ 3 किमी दूर है।
देवी विजयासन के दर्शन करने जाने वाले भक्तों का यह प्रमुख तिराहा है। अव्यवस्था का आलम यह है की प्रसिद्द माता मंदिर के धाम से  कुछ ही दूर पर स्थित एक ही शौचालय और  ऐसी निम्न व्यवस्था।             

/assets/uploads/2020/02/15827135591176484899.jpg

नहर विभाग के अनुविभागीय अधिकारी

जोनताल से ठीकरी मार्ग पर नहर की  क्षतिग्रस्त पुलिया को  2018 में भी समस्याको नहर विभाग को अवगत कराया था । लेकिन आज 2020 तक कुछ नही हुआ  इस बीच कई दुर्घटना हुई किसी की जान भी चली गई किसी के हाथ पैर टूटे । इसका ज़िमेदार कौन ? नहर विभाग के आला अधिकारी या क्षेत्र के जनप्रतिनिधि या शासन प्रशसन आखिर कौन ?

/assets/uploads/2020/02/1582713581724792973.jpg

केवट मुहल्ले में कई सालों से एक छोटी सी सड़क का निर्माण नही
बुधनी विधानसभा ग्राम पंचायत बनेटा में अलग अलग कालोनी में उनकी समस्यों को द-लोकनीति ने सुना ओर उनको हल करने की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्राम में एक केवट मुहल्ले में कई सालों से एक छोटी सी सड़क का निर्माण नही हुआ है । लोगो ने बताया कई सालों से सुनने में मिलता है सेंशन हो गई बनेगी बनेगी पर आजतक धरातल पर कुछ नही हुआ।

/assets/uploads/2020/02/1582713605721200108.jpg

Exit mobile version