Budget 2022 : आम आदमी के हाथ फिर लगी निराशा, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं…

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में सबकी निगाहें इनकम टैक्स से जुड़े बदलाव या कुछ नए नियम आने को लेकर थी। लेकिन एक बार फिर आम आदमी को इसमें निराशा हाथ लगी हैं।
आम आदमी को इस बार भी इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी है। यानी इनकम टैक्स की जो व्यवस्था अभी बनी हुई, आगे भी आपको उसी हिसाब से टैक्स देना होगा।
बता दे कि अगर 2.5 लाख रुपए तक की सालाना इनकम ही टैक्स फ्री रहेगी। अगर आपकी इनकम 2.5 से 5 लाख के बीच है तो आपको 5 लाख – 2.5 लाख = 2.5 लाख रुपए पर 5% टैक्स देना होगा।
जबकि, इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A का फायदा उठाकर आप अब भी 5 लाख रुपए तक की सालाना इनकम पर टैक्स बचा सकेंगे।
हालांकि, टैक्स ट्रांजैक्शन व्यवस्था में सुधार किया गया है। इसके तहत अब आपको दो साल पुराने अपने इनकम टैक्स रिटर्न को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी।




