सभी खबरें
Budget 2022 : इतना महंगा होगा पेट्रोल-डीज़ल, सरकार ने की घोषणा

नई दिल्ली : मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर दिया। इस बजट में सबकी निगाहें पेट्रोल-डीज़ल के सस्ते होने पर टिकी हुई थी। लेकिन इसका उल्टा हो गया है।
दरअसल, लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों के बीच आम जनता ये उम्मीद कर रही थी के सरकार पेट्रोल – डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कुछ कम करेगी लेकिन सरकार ने इसपर 2 रुपये एक्स्ट्रा एक्साइज ड्यूटी लगा दी है।
बता दे कि 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद पेट्रोल 2 रुपये से ढाई रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो जायेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि 01 अक्टूबर से लागू होगी।




