यूपी का रहना वाला चंद्रशेखर आजाद दिल्ली में करता है प्रदर्शन, फिर जबरन जाता है जेल – मायावती

उत्तर प्रदेश / खाईद जौहर – नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ के लिए पुलिस ने शनिवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद के साथ साथ 21 और लोगों को गिरफ्तार किया था। आजाद की गिरफ्तरी के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने आजाद पर बड़ा हमला बोला हैं। 

बी.एस.पी. प्रमुख मायावती ने आजाद पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रहना वाला आज़ाद दिल्ली में जाकर प्रदर्शन करता हैं। इस दौरान वो दिल्ली के जामा मस्जिद में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध प्रदर्शन में शामिल होता है और अपनी जबरन गिरफ्तारी करवाता है, क्योंकि यहां जल्दी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। वो यह प्रदर्शन आदि करके फिर जबरन जेल चला जाता हैं। 

इसके साथ ही मायावती ने पार्टी के लोगों से अपील की कि ऐसे सभी स्वार्थी तत्वों, संगठनों और पार्टियों से हमेशा सचेत रहें। 
 

Exit mobile version