सभी खबरें

दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर नाराज भाई, पिता और ताऊ ने की लड़की की हत्या, क्राइम पेट्रोल देख रची साजिश 

दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर नाराज भाई, पिता और ताऊ ने की लड़की की हत्या, क्राइम पेट्रोल देख रची साजिश 

  • पिता ने बेटी के हाथ पकड़े भाई और ताऊ ने गले में साड़ी का फंदा डाला
  • पुलिस मौके पर पहुंची जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा
  • रखी के भाई और पापा ने अपना जुल्म कुबूल किया 

ग्वालियर: 
ग्वालियर के जनकगंज स्थित जनकपुरी से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर नाराज भाई, पिता और ताऊ ने मिलकर लड़की की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पिता ने बेटी के हाथ पकड़े सगे भाई और ताऊ ने गले में साड़ी का फंदा डाला, इसके बाद उसे लटका दिया घटना 2 अगस्त जनकपुरी की है बताया जा रहा है की आरोपियों ने क्राईम पेट्रोल सीरीज देख कर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो फंदे की गठान और ऊंचाई की वजह से उन्हें इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। ताऊ और उसके दो लड़कों की तलाश जारी है।

बता दे की राखी राठौर (20) पुत्री राजेंद्र राठौर का शव 1-2 अगस्त की दरमियानी रात घर में ही फंदे से लटका मिला था। परिजनों का कहना था कि रात में खाना खाने के बाद राखी सोने चली गई थी। सुबह जब देखा तो उसने आंगन में वेंटिलेशन में जाल पर साड़ी का फंदा कस कर फांसी लगा ली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा गठान वैसी नहीं थी, जैसी खुद फांसी लगाने पर होती है गठान ऐसी थी जैसे किसी के गले में बंधी जाती है। इसके साथ ही जिस जाल पर फंसा कसा गया था, वह भी काफी ऊंचाई पर था इसीलिए प्रारंभिक पड़ताल में मामला संदिग्ध था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने जब रखी के भाई और पापा से पूछताछ की तो उन्होने अपना जुल्म कुबूल कर लिया। उन्होंने हत्या की असली वजह राखी का किसी दूसरे जाति के लड़के से प्यार करना बताया। रखी के पिता और भाई को यह मंजूर नहीं था। 5 जून को राखी कुछ गहने और पैसे लेकर घर से भाग गई थी। इस दौरान उसके परिवार वालो ने उसकी जनकगंज थाना में गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे 7 जुलाई को बरामद कर लिया था, छात्रों को परिवार से डरे से नारी निकेतन में रखा गया था, उसके बाद राखी की सहमति से उसे 31 जुलाई को घर भेज दिया गया। राखी के घर लौटने के बाद सभी ने उसे अपने समाज के लड़के का रिश्ता बता कर शादी करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया इस पर उसी समय उसकी हत्या की प्लानिंग कर ली गई थी और पुराने क्राइम पेट्रोल के शो को देख कर उसे मारने की साजिश रची।

हत्या में 5 लोग शामिल है जिसमे से पुलिस ने राखी के भाई जितेंद्र, पिता राजेंद्र, ताऊ राधेशाम राठोर और उनके दो लड़के मनोज और मोनू पर केस दर्ज किया है इनमें से भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है और ताऊ और उनके लडको की अभी भी तलाश में है। दोनों ने हत्या को कुबूल कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button