Breaking: बाल-बाल बचे, डुमना एयरपोर्ट पर भीषण हादसा टला, एयर इंडिया की फ्लाइट लैंड होते समय रनवे से फिसली

जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर एक भीषण हादसा होते-होते रह गया। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट लैंड होते समय रनवे से फिसल कर मिट्टी पर उतरी। फ्लाइट में 54 यात्री सवार थे। हालांकि, किली को भी कोई जलहीनि नहीं हुई है। मौके पर एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड और फिर अधिकारी पहुंच गए।

बता दें कि घटना दोपहर 1.30 बजे की है। घटनास्थल को एयरपोर्ट प्रशासन ने सील कर सभी यात्रियों को लाउंज में सुरक्षित पहुंचाया है।

Exit mobile version