सभी खबरें

BREAKING साध्वी प्रज्ञा ने कहा किसान आंदोलन में देश विरोधी लोग है शामिल, ऐसे लोगों को भेजना चाहिए जेल

BREAKING साध्वी प्रज्ञा ने कहा किसान आंदोलन में देश विरोधी लोग है शामिल, ऐसे लोगों को भेजना चाहिए जेल

  •  अकसर विवादित बयान से अपनी पहचान बनाने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा
  • एकबार फिर सुर्ख़ियों में है साध्वी प्रज्ञा
  • ममता बैनर्जी पर जमकर बरसी साध्वी और कहा भारत को हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे..

 द लोकनीति डेस्क भोपाल

 अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) ने अब देश में चल रहे किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर बड़ा बयान दिया है| बीजेपी सांसद ने कहा कि इस आंदोलन में किसान नहीं हैं, बल्कि किसानों के भेष में वामपंथी, कांग्रेसी लोग छुपे हुए हैं, देश विरोधी लोगों को इकठ्ठा किया जा रहा है, ऐसे लोगों को सजा मिलना चाहिए, ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए|

शनिवार को राजपूत समाज के कार्यक्रम में शामिल होने सीहोर (Sehore) पहुंची सांसद प्रज्ञा ठाकुर से जब किसान आंदोलन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर देश विरोधी लोग इकठ्ठा हो रहे हैं| इस आंदोलन में किसानों के भेष में वामपंथी और कांग्रेसी लोग छुपे हुए हैं| शाहीन बाग़ में भी वही चेहरे थे, जो अब फिर सामने आ गए हैं| देश विरोधी लोगों को इकठ्ठा कर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं| यह लोग राष्ट्रघात के लिए तैयार हैं, ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए| क्यूंकि यह लोग हमेशा देश के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं|

कट्टर हिन्दू और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा  बंगाल की ममता दीदी पर किया जमकर हमला

बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर भी प्रज्ञा ठाकुर ममता सरकार पर जमकर बरसीं और उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamata banerjee) पागल हो गई हैं, तिलमिला और बौखला गई है| सांसद ने कहा ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि ये भारत है और बंगाल में हिंदुओं का शासन आएगा| ममता बंगाल को भारत से अलग करने का प्रयास कर रही है पर भाजपा डरने वाली नही है, हम डट कर मुकाबला करेंगे भारत को हिन्दू राष्ट बनाएंगे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button