Breaking News:- कटनी के मिशन चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने इस युवक की गोली मारकर बर्बरता से की हत्या

इस वक्त की बड़ी खबर कटनी से मिल रही है, बता दे कि मिशन चौक समीप युवक बाबर की गोली मारकर बेहद बर्बरता से हत्या कर दी गई है..शहर के बिजी क्षेत्र मिशन चौक में आज रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहीं पर रहने वाले एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
 बताते चलें कि रात करीब 10 बजे  कटनी-कोतवाली थाना क्षेत्र के सैय्यद बाबा गली में लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी।  जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक लहुलुहान पड़ा हुआ था। युवक मस्लिम समाज का है जिसका नाम बाबर खान बताया गया। लोग उसे उठा कर अस्पताल ले आये लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version