Tom & Jerry के निर्देशक जीन डाइच का हुआ निधन

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 लोकप्रिय कार्टून प्रोग्राम टॉम एंड जेरी के निर्देशक जीन डाइच का निधन हो गया. जीन डाइच 16 अप्रैल को अपने अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाए गए. हालांकि इस खबर की पुष्टि 18 अप्रैल को हुई. और खबर की पुष्टि उनके करीबी पीटर हिमल ने  की। 

 कार्टून कैरेक्टर बनाने के पहले डाइच उत्तरी अमेरिका के सेना से जुड़े हुए थे। लेकिन सेहत संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें 1944 में सेना से निकाल दिया गया। 

 जिसके बाद उन्होंने लोकप्रिय कार्टून प्रोग्राम टॉम एंड जेरी की शुरुआत की. कुछ ही वक्त में इस प्रोग्राम में पूरे विश्व भर में अपनी बड़ी जगह बना ली. 

 एनिमेशन में जीन ने काफी काम किया। पर उन्हें पापुलैरिटी टॉम एंड जेरी द्वारा खूब मिली. यह प्रोग्राम बच्चों को खूब भाया. 

 बिना डायलॉग्स के सिर्फ म्यूजिक पर चलने वाला या कार्टून प्रोग्राम अब भी काफी लोकप्रिय है.

 

Exit mobile version