
कल सोमवार रक्षाबंधन को खुलेंगे बाजार, SDM सिहोरा का whatsapp आदेश (बिना कोई सील और दस्तावेज़)
जबलपुर (सिहोरा): कल सोमवार रक्षाबंधन को खुलेंगे बाजार, SDM सिहोरा का whatsapp आदेश (बिना कोई सील और दस्तावेज़)
जबलपुर जिले में कल कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी किया जिसमे कलेक्टर ने अनलॉक -2 के तहत जो साप्ताहिक बाजार के दिन होते है उन्हें खोलने का आदेश जारी किया गया जिसको लेकर आज तहसील सिहोरा में साप्ताहिक बाजार के दिन सोमवार को खोलने का आदेश जारी किया गया ,जिसमे सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी सी पी चंद्र प्रताप गोहिल के द्वारा आदेश जारी हुआ कि कल सिहोरा में बाज़ार खुले रहेंगे, लेकिन मास्क औऱ सैनिटाइजर रहेगा अनिर्वाय – SDM सिहोरा
बड़ा सवाल -क्या प्रशासिनक निर्णय और आदेश बना कोई सील और हस्ताक्षर के होने चाहिए ?
ऐसा सवाल इसलिए खड़ा होता है ,क्योंकि अधिकारी की क़लम के बगैर कोई कैसे व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी के फ़ोटो पर विश्वास कर ले ,क्योंकि व्हाट्सअप में आधे से ज्यादा फ़र्जी और अफ़वाह फ़ैल चुकी है , अफवाहों का दौर पुराना रहा हैं चाहे कोरोना काल या पूर्व में किसी की मोब लॉन्चिंग तक का कारण भी व्हाट्सअप फॉरवर्ड मैसेज रहे है ,तो क्या अब SDM महोदय भी व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी का खेल कर रहे है ,
क्या अब प्रदेश के सरकारी विभाग whatsapp UNIVERSITY से चलेंगे ???
SDM सिहोरा का whatsapp UNIVERSITY के मैसेज से लोगो में तरह -तरह की अफ़वाह ,कल खुलेगा या नहीं ,आज दुकान खोल सकतें हैं क्या???
ऐसा तो हम भी कोई भी मेसेज बना सकतें हैं -जनता
क्या कहते हैं जिम्मेदार
रविवार होने के कारण आदेश टाइप नही हो पाया। इसलिए सीएमओ के माध्यम से सूचना जारी की गई है। इसको लेकर किसी को कोई दिक्कत है क्या।
चन्द्र प्रताप गोहिल, एसडीएम सिहोरा
अब साहब ने ज़्यादा टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके आदेश तो जारी कर दिए लेकिन लोगों में अलग -अलग राह बन गई है क्योंकि अभी तक ना तो इस विषय पर नगर पालिका की कोई मुनादी की गई है