Breaking News: हिट मैन रोहित शर्मा ने जड़ा दोहरा शतक 

भारत और दक्षिण अफ्रीका की बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 250 गेंदों का सामने किया। जिसमें उन्होंने 28 चौके और 5 छक्के लगाए हैं।

अभी भारत का स्कोर 369 रन हैं। हालांकि भारत ने 4 विकेट खो दिए हैं। इस से पहले अजिंक्य रहाणे ने 11वां शतक लगाया। उन्होंने इस पारी में 192 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 115 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी में 17 चौके और 1 छक्का शामिल हैं। 

फ़िलहाल रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।

Exit mobile version