Breaking News- अब नहीं होंगे मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव

भोपाल/पीयूष परमार : कोर्ट,विधानसभा और खूब हंगामे के बाद आखिरकार आज निर्वाचन आयोग ने फैसला ले लिया कि अभी मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं होंगे।

सोमवार को तीन बैठकें करने के बाद और विधिक सलाह सुझाब लेने के बाद निर्वाचन आयोग ने ये निर्णय ले लिया कि चुनाव अभी नहीं होंगे.

सुप्रीम कोर्ट के विधिक सलाहकारों से ली आयोग ने सलाह

मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने विधिक सलाह ली और ये तय किया कि अभी पंचायत चुनाव नहीं होंगे. 
आयोग के सचिव और आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी.

राज्य में राजनीति तेज

वहीं इस मामले पर दोनों ही पार्टियों की तरफ से खूब बयानबाजी हो रही है.वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सॉलिसिटर जनरल से भी इस मामले पर सलाह ली है और केंद्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार बनेगी.

Exit mobile version