Breaking News: बंदूक की नोक पर हमारे विधायकों को बनाया गया बंधक – जीतू पटवारी 

बेंगलुरु- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता बेंगलुरु पहुंच गए हैं। जहां वो अपने विधायकों से मिलने की मांग कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वो अपने विधायकों से बिना मिले नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मुझे मिलने नहीं दिया गया वो तो अनशन करेंगे। भूख हड़ताल करेंगे। 

हालांकि पुलिस ने दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया गया हैं। 

इसी बीच मंत्री जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि हमारे विधायकों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया गया हैं। अब हमें हमारे ही विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा हैं। दिग्विजय सिंह सत्याग्रह करेंगे, अगर हमे नहीं मिलने दिया जाता तो। 

इतना ही नहीं मंत्री जीतू पटवारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सामने एक नया एक नया मॉडल पेश किया हैं। पहले विधायकों को बंधक बनाओ, फिर उनसे मिलने मत दो, उनकी सरकार गिराओ। यह है हमारे देश के प्रधानमंत्री का नया मॉडल जनता इसे देखें। 

Exit mobile version